लखनऊ

UP Weather: यूपी में सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अहसास, दिन में तेज धूप का सिलसिला जारी, जानें आज कैसा मौसम रहेगा

आज का मौसम यूपी, 15 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में सुबह और शाम में ठंडक महसूस हो रही है। वहीं दिन में अभी भी तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से अधिक ही है। आज प्रदेश में कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश से मॉनसून पूरी तरह विदा हो चुका है। अब धीरे-धीरे मौसम में ठंडक का अहसास घुल रहा है। दिन में जहां तेज धूप निकलने से गर्मी परेशान कर रही है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही तड़के सुबह भी हल्की ठंडक महसूस होना शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में मौसम में हल्की ठंड बढ़ती जाएगी। फिलहाल प्रदेश में न ही ज्यादा ठंडक है और न ही ज्यादा गर्मी है। हालांकि सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने के कोई आसार नहीं है। 15 से 20 अक्टूबर तक यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यूपी में आगामी दिनों में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भ देखने को मिल सकती है। साथ ही पश्चिमी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट भी हो सकती है।

रात के तापमान में गिरावट जारी

मौसम विभाग के अनुसार यूपी से शुक्रवार को मॉनसून की विदाई हो गई। मंगलवार से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का सिलसिला कम होने वाला है। प्रदेश में 9 अक्टूबर के बाद से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। 9 अक्टूबर को रात का तापमान 24.5 डिग्री, 10 अक्टूबर को 23.9 डिग्री, 11 अक्टूबर को 22.3 डिग्री, 12 अक्टूबर 22.6 डिग्री और 13 अक्टूबर को 22.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी में रात के तापमान में कमी जरूर आ रही है। लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से अधिक है।

कई जिलों में लुढ़का न्यूनतम तापमान

यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरनगर में 17.7 डिग्री, मेरठ में 19.6 डिग्री, बरेली में 20.8 डिग्री, बहराइच में 20.8 डिग्री, गाजीपुर में 21 डिग्री और मुराबाद में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज न्यूनतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article