पटना

हाय सर्दी! ठंड से कपकपा रहे बिहारवासी, डेहरी में 5 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम बिहार, 11 January 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में शुक्रवार को सबसे ठंडा शहर रोहतास का डेहरी 5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। रविवार को दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में ठंड कहर बरपा रही है। सर्द हवाएं लोगों को खूब सता रही है। साथ ही तापमान मं भी गिरावट जारी है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे रात में ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार हैं।

आज मौसम शुष्क रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज 12 जिलों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। बिहार में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटो के अंदर दक्षिण बिहार के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। रविवार को बक्सर, कैमरू, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और रोहतास में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं। अन्य भागों में मौसम शुष्क रह सकता है।

डेहरी का तापमान रहा 5 डिग्री

बिहार में शुक्रवार को कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। दोपहर में ज्यादातर शहरों में धूप निकल आई। जिससे ठंड और कपकपी से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। इस दौरान प्रदेशभर के अधिकतम तापमान और 22 शहरों के न्यूनतम तापमान मं इजाफा दखेने को मिला। पटना में भी दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शुक्रवार को बिहार का सबसे ठंडा शहर रोहतास का डेहरी रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे गर्म शहर मधुबनी रहा, जहां का अधिकत तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article