पटना

पटना में गंगा नदी में स्नान करने गए 4 बच्चे डूबे, 3 बच्चे निकले बाहर एक की तलाश जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2023, 08:32 PM IST

Children Drowned in Patna Ganga River: पटना में गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के 4 बच्चे डूब गए, इसमें से 3 बच्चे बाहर निकल आए हैं वहीं एक बच्चे की तलाश जारी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के 4 बच्चे डूब गए। हालांकि इस दौरान 3 बच्चे गंगा नदी से बाहर निकल गए लेकिन एक बच्चा गंगा नदी के लहरों में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही गंगा घाट पर लोगो की भीड़ जुट गई। वही सूचना मिलते ही मौके पुलिस और NDRF की पहुँची।

एनडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में खोजबीन शुरू कर दी है बताया जाता है की विकास कुमार नामक बच्चा शरीफागंज इलाके में गृह प्रवेश में शामिल होने आया था इस दौरान परिवार के बच्चे के साथ रिकाबगंज घाट पर गंगा स्नान करने गया था उसी दौरान गंगा नदी के लहरों में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया परिवार के लोग गंगा घाट पर पहुंचे और इस बात की सूचना पुलिस को दी, इसके बाद एसडीआरएफ के अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!