मुंबई

Mumbai: मुंबई के जुहू कोलीवाड़ा में 6 लोग डूबे, 2 को बचाया गया, 4 अभी भी लापता

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 12, 2023, 11:12 PM IST

People Drowned in Juhu Beach: जुहू बीच पर 6 लोग समुद्र में डूबे, छह लोगों में से 2 को जनता ने बचा लिया और 4 लोग अभी भी लापता हैं, सर्च ऑपरेशन जारी है ये जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई के जुहू क्षेत्र में सोमवार को समुद्र में गए 6 लोग लापता हो गए जिनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान एक अन्य बच्चे को बचा लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना पश्चिमी उपनगर के जुहू कोलीवाड़ा में हुई, जहां 12 से 15 साल की उम्र के पांच लड़कों का एक समूह शाम करीब साढ़े पांच बजे समुद्र में गया था।उन्होंने कहा कि लड़के तट से आधा किलोमीटर दूर ही पहुंचे थे कि डूबने लगे।

अधिकारियों ने कहा कि दमकल कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले एक लड़के को एक मछुआरे ने बचा लिया, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल, पुलिस, बीएमसी वार्ड के कर्मचारी और एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं।

अधिकारियों के अनुसार, ऊंची लहरों के कारण दमकल कर्मियों को तलाशी अभियान में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौसेना और तटरक्षक बल के गोताखोरों से भी अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

चक्रवात 'बिपरजॉय' के 15 जून को गुजरात तट से टकराने की संभावना के चलते अधिकारी पहले ही लोगों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दे चुके हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!