पटना

बिहार को शहरी आवास योजना की पहली किस्त की सौगात; प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 1011 करोड़ रुपये का DBT

बिहार में शहरी आवास योजना के तहत इस महीने एक लाख से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त का लाभ मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान से सीधे लाभार्थियों के खातों में 1011 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Photo : ANI

बिहार के एक लाख से अधिक लाभार्थियों को इस महीने शहरी आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में कुल 1011 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में एक जनसभा के दौरान इस राशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को लगभग 60,000 रुपये मिलेंगे।

नगर विकास विभाग के अनुसार, इस आयोजन में पीएम मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी घोषणा करेंगे। इनमें बिहार के 22 शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण, साथ ही 13 शहरों में वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का शिलान्यास शामिल होगा। यह कदम राज्य के शहरी विकास को नई दिशा देने वाला है। बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और केंद्र सरकार राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

योजनाओं की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा, 7170 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई अन्य योजनाओं की भी घोषणा की गई है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने में मदद करेंगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article