शहर

Patna News: कच्ची दरगाह इलाके में मासूम का कटा सिर मिला, नर बलि की आशंका

Patna News: पटना में सोमवार रात एक बच्चे का कटा सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। पुलिस ने काफी खोजा, लेकिन बच्चे का धड़ कहीं नहीं मिला। ग्रामीण नर बलि की आशंका जता रहे हैं।

Image

पटना में मासूम का कटा सिर मिला, नर बलि की आशंका

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां फतुहा के कच्ची दरगाह इलाके में बच्चे का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का कटा सिर कल यानी सोमवार 19 जनवरी की रात को मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चे का कटा सिर मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यहां पहुंचकर काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे की धड़ बरामद नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि फतुहा अनुमंडल के डीएसपी-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं, बच्चे का सिर जिस स्थान पर मिला है, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने बच्चे की सिर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जतायी जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने किसी धारदार हथियार से बच्चे का सिर काटकर उसे यहां फेंक दिया होगा।

हालांकि, ग्रामीणों को नर बलि की आशंका है। उनका कहना है कि हो सकता है यहां बच्चे की नर बलि दी गई हो। FSL की टीम इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article