शहर

पटना में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले शव; जांच में जुटी पुलिस

पटना के लहसुना थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव में एक युवा पति-पत्नी घर में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। उनके शव फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

पटना के लहसुना थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत

Photo : Times Now Digital

Patna News: बिहार के पटना जिले से एक दंपति की संदिग्ध मौत की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान बांसडीह गांव के रहने वाले टोनी कुमार (25 वर्ष) और उसकी पत्नी सलोनी कुमारी (25 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फंदे से लटके मिले दोनों शव

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के लहसुना थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव की है। जहां दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मामला सीधे तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि,

इस घटना के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बात की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। पुलिस टीम परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article