Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज- 3 थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में युवती से कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। फेज- 3 के थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि रविवार देर रात को इस संबंध में पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल ले गया और उसके साथ रेप किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और युवती का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है।
दोनों अलग अलग समुदाय से हैं
पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय से हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।
भाषा
