Noida School Closed News: नोएडा समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है, इसमें सबसे ज्यादा ठंक वाले इलाकों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी है, बता दें, यह दोनों एरिये बाकी शहर की अपेक्षा काफी ओपन है, ऐसे में यहां पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा का कहर ज्यादा महसूस किया जा सकता है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि शहर के स्कूल सुबह 9 बजे चलेंगे। निर्देश के तहत, सभी बुनियादी, माध्यमिक विद्यालय, मदरसा शिक्षा बोर्ड, संस्कृत विद्यालय और परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूल सुबह 9 बजे से शूरू होंगे।
दिल्ली की हवा का है असर
राजधानी में चल रही शीतलहर का असर नोएडा में भी देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर के बाद से ठंड और बढ़ेगी, जिसकी वजह से सुबह और शाम का तापमान बेहद कम हो जाएगा। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक घने कोहरे की भी वार्निंग दे दी है।
जिला मजिस्ट्रेट जीबी नगर सुहास एलवाई (Mr. Suhas L Y) ने कहा था कि सभी स्कूल संचालक जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के निर्देशों का पालन करेंगे। क्षेत्र में ठंड का मौसम और धुंध की स्थिति को देखते हुए नए निर्देश भी जारी किए जाने की संभावना है। बता दें, स्टूडेंट्स लगातार इंटरनेट पर इस टॉपिक को सर्च कर रहे हैं कि नोएडा स्कूल क्लोज हुए हैं या नहीं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, Noida School Closed को लेकर जल्द खबर आ सकती है। बता दें, कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियों का एलान कर दिया गया है, ऐसे में नोएडा वालों की निगाहें भी इसी पर टिकी हुई हैं।
कहां कहां स्कूल बंद के दिए गए निर्देश
मेरठ में स्कूल बंद कर ने का निर्देश दे दिया गया है, खास बात यह है कि बिगड़ते मौसम की वजह से कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। मेरठ के जिलाधिकारी ने घोषणा की कि शहर के स्कूल 1 जनवरी के बाद खोले जाएंगे।
बिजनौर में सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। हालांकि यहां कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद हैं जबकि 9 से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदल दिया गया है।
यूपी के आगरा में भी नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल बंद हैं जबकि 9 से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है।
इसके अलावा बरेली, अलीगढ़, पीलीभीत और बदायूं में भी 8वीं तक के स्कूल बंद है जबकि 9 से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को चेंज कर दिया गया है।
