नोएडा

Road Accident: प्रेम मंदिर के संस्थापक कृपालु महाराज की बेटी की सड़क हादसे में मौत, दो बेटियों की हालत गंभीर

यूपी के नोएडा में संडे सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा से आते समय कैंटर ने आगे चल रही दो कारों को टक्कर मार दी इस हादसे में जगदगुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई।

Image

रोड एक्सीडेंट

नोएडा में संडे सुबह मथुरा जाते समय कृपालु महाराज की बेटी की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई वहीं दो अन्य बेटियां घायल हो गईं बता दें कि जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियां मथुरा से रविवार सुबह जल्दी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकली थी तभी रास्ते में ये हादसा सामने आया यानी दनकौर के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक तेज गति से आ रहे कैंटर ने आगे चल रही दो कारों को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार छह महिलाएं और ड्राइवर गंभीर घायल हो गए वहीं इलाज के दौरान डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया वहीं इस भयानक रोड एक्सीडेंट में दो बेटियां डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गई साथ में में 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

सिंगापुर जाने के लिए मथुरा से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहीं थीं

बताया जा रहा है कि ये लोग मथुरा से संडे तड़के निकले थे और सिंगापुर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे तभी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने आगे चल रही दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी।

कैंटर चालक हादसे के बाद गाड़ी छोड़ कर फरार

कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई दोनों कार में सवार लोग घायल हैं वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया उसकी तलाश की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!