नोएडा

बिगड़ते संबंधों में मिठास भरेगा रिश्ता कैफे, यहां आकर बोरिंग लाइफ हो जाएगी मसालेदार!

Noida Rishta Cafe: नोएडा के सेक्टर 108 में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में रिश्ता कैफे का शुभारंभ हुआ है। यहां पर प्रोफेशनस काउंसलर के साथ लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।

Image

नोएडा में रिश्ता कैफे (फोटो साभार - ट्विटर)

Noida Rishta Café: नोएडा में बिगड़ते रिश्तों में फिर से मिठास भरने के लिए एक स्पेशल कैफे की शुरुआत हुई है। यह खास कैफे सेक्टर 108 में स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शुक्रवार को शुरू हुआ है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष वर्मा भी यहां मौजूद रहे। रिश्ता कैफे को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में स्थित मेडिएशन सेंटर का नवीनीकरण करके शुरू किया गया है। इस खास कैफे को रिश्ता कैफे नाम दिया गया है। एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने इस कैफे की डिजाइन को तैयार किया है। यहां पर लोगों की समस्याओं सुनी जाएंगी और उनका निदान किया जाएगा।

प्रोफेशनल काउंसलर करेंगे मदद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिश्ता कैफे के सौहादर्पूर्ण माहौल में महिलाओं समेत अन्य लोगों की शिकायतों को सुना जाएगा। इन लोगों की समस्याओं को प्रोफेशनल काउंसलरों की मदद से सुलझाया जाएगा। रिश्ता कैफे में काउंसलिंग के लिहाज से 14 टेबल हैं। इनमें हर टेबल पर चार या अधिक लोगों की एक साथ काउंसलिंग की जा सकेगी। यहां पर लोगों की भूख का भी इलाज है। रिश्ता कैफे में चाय, खाना समेत अन्य प्रकार की सुविधाएं किफायती दामों में मिल जाएंगी।

रिश्ता कैफे की डिजाइन

रिश्ता कैफे अभी सुबह के दस बजे से रात के 8 बजे तक रोजाना संचालित होगा। इस कैफे की दीवारों को गुलाबी रंग से सजाया गया है, जोकि महिला शक्ति का प्रतीक है। दीवारों पर शायरियां, वाक्य, कहावतें और कोटेशन भी लिखे हुए हैं, ये सभी शायरियां या कोटेशन चाय के ऊपर लिखे हुए हैं। कैफे के अंदर पुलिस और पुलिसिंग पर आधारित हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्मों और हिट वेब सीरीज को भी जगह दी गई है। कैफे की दीवारों पर इन फिल्मों की गैलरी बनाई गई है। साथ ही कालकारों की गैलरी की भी फोटो लगाई गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!