नोएडा

नोएडा में थार की छत पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 38,500 का चालान, देखें Video

नोएडा में थार के ऊपर खड़े होकर नाच रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और युवक का 38 हजार 500 रुपये का चालान काटा। यह वीडियो नोएडा सेक्टर 33 में एलिवेटेड रोड की बताई जा रही है। यह वीडियो किस दिन की है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

नोएडा में एक युवक को स्टंटबाजी करना भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर युवक का 38 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। दरअसल युवक थार के ऊपर खड़े होकर नाच रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए युवका का चालान किया। हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कब का है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की कार्रवाई की मांग

यह वीडियो नोएडा सेक्टर 33 स्थित एलिवेटेड रोड का है। वीडियो में युवक थार गाड़ी के ऊपर चढ़ा हुआ है। इस दौरान तेज आवाज में गाना बज रहा है और वह थार के ऊपर खड़े होकर नाच रहा है। इस दौरान पीछे से गुजर रहे वाहन चालक युवक को नाचता देखगाड़ियों को धीमा करते हुए दिख रहे हैं। जिससे यातायात की गति भी प्रभावित होती है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों ने युवक की इस हरकत की सोशल मीडिया पर कड़ी अलोचना की। साथ ही ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की भी मांग की।

chalan

युवक का 38,500 रुपये का कटा चालान

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन की पहचान की। जिसके बाद युवक और वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई। ट्रैफिक पुलिस ने कुल 38,500 रुपये का चालान काटा है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी जानलेवा साबित हो सकती है, ऐसे में इस तरह की हरकतों से बचें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article