नोएडा

Noida: MNC में काम कर रहे युवक ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था शख्स

नोएडा में एक युवक ने 15वीं मंजिल से कूदकर अपना जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था और वह अकेला भी रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति ने 15वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। शुरुआती जांच पर पता चला है कि व्यक्ति फ्लैट में अकेला था और काफी दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस ने बताया कि घटना 27 अगस्त मंगलवार की है। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील प्रतिष्ठा सेक्टर-75 में पंकज (36) नाम के एक व्यक्ति ने 15वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 1504 टावर नंबर 8 में रहता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डिप्रेशन में चल रहा था युवक

पुलिस के मुताबिक, मृतक पंकज के एक मित्र ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंकज नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। वह काफी दिन से डिप्रेशन में चल रहा था।

अकेले रह रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, वह फ्लैट में अकेला ही रह रहा था। उसका परिवार उसके साथ नहीं रहता था। आसपास के लोगों से पता चला है कि घरेलू कलह के कारण काफी दिन से उसका परिवार उसके साथ नहीं रह रहा था। पुलिस ने व्यक्ति के परिजन और उनकी पत्नी को आत्महत्या की सूचना दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस सिलसिले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के पीछे की असल वजह जानने की कोशिश कर रही है। साथ ही सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। घटना की सूचना सोसायटी के लोगों और गार्ड ने पुलिस को दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article