Noida Parthala Signature Bridge: नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाले पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। क्योंकि इसके उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को इस ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। शायद लोगों के सब्र का बांध टूटते देश सरकार ने इसे जल्द ओपन करने का फैसला लिया होगा। गौर हो कि 12 जून को आम लोगों ने कथित तौर पर खुद ही पर्थला सिग्नेचर ब्रिज को ओपन कर दिया था। पार्थला सिग्नेचर ब्रिज के चल रहे निर्माण की वजह से गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। पिछले ढाई साल से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है और पुल के निर्माण की समय सीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है। सीएम नोएडा आ रहे हैं वे पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के साथ एडवेंट अंडरपास और वेदवन पार्क का भी लोकार्पण करेंगे।
6 लेन वाला है Parthala Signature Bridge
नोएडा ऑथरिटी के सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने निर्माण का कार्य का जायजा लिया। ब्रिज का काम पूरा हो गया है। पर्थला सिग्नेचर ब्रिज 225 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह ब्रिज 600 मीटर का है और 6 लेन वाला है। सीएम योगी 25 जून को सुबह करीब साढ़े 10 बजे नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में आएंगे। यहां लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद ग्रेटर नोएडा जाने का कार्यक्रम है।
क्यों जरूरी है Parthala Signature Bridge
नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इससे यातायात में आसानी होगी। वर्तमान में पार्थला चौक चारों दिशाओं से आने वाले ट्रैफिक के कारण चोक प्वाइंट है। इससे इस ब्रिज का महत्व बढ़ गया है क्योंकि यह यात्रियों को नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक लंबा रास्ता तय किए बिना या ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे बिना सफर का आनंद देगा।
