Noida News: नोएडा में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि वो दिन दहाड़े किसी को लूटने से नहीं घबराते हैं। आए दिन स्नैचिंग की घटना सामने आई रहा है, जिसमें पलक झपकते ही झपटमार झपटा मारकर फरार हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला नोएडा में सामने आया है।
वीडियो भी आया सामने
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक बदमाश ने तेजी से एक महिला का मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से भाग निकला। चोर किसी वाहन से नहीं बल्कि पैदल ही भागकर भाग निकला।
कहां की है घटना
यह दुस्साहसिक कृत्य नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 34 में सामने आया और पूरी घटना घटनास्थल पर रणनीतिक रूप से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि महिला आगे बढ़ते हुए फोन पर बातचीत में मशगूल है। तभी झपटमार झपटा मारकर भाग जाता है।
