नोएडा

Noida Electric Bike: शहरवासियों को लिए अच्छी खबर, अब इलेक्ट्रिक बाइक से करें सफर, जानिए प्राधिकरण का क्या है प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:46 PM IST

Noida Authority: नोएडा वासियों के लिए राहत देने वाली खबर है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अब ई-बाइक की सुविधा मिल सकेगी। नोएडा प्राधिकरण इसको लेकर तैयारी कर रहा है। इसके लिए पार्किंग में इलेक्ट्रिक बाइक का स्टैंड बनाया जा रहा है।

Image

नोएडा में इन पार्किंग की जगहों से सफर के लिए मिलेगी इलेक्ट्रिक बाइक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लोगों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में होगी आसानी
  • मेट्रो स्टेशन समेत कई भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मिलेगी सुविधा
  • इसके लिए मोबाइल एप भी जारी किया जाएगा

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए गुड न्यूज है। शहर के लोगों के लिए प्राधिकरण दिन पर दिन उनके सफर को आसान बनाने का काम कर रही है। इसी के मद्देनजर दोनों प्राधिकरण मिलकर एक योजना तैयार कर रहे है। इस प्लान में जल्द ही लोगों को इलेक्ट्रिक बाइक की सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। इसकी मदद से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा विकल्प और आसानी होगी। यह सुविधा मेट्रो स्टेशन के अलावा आस-पास कई भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मौजूद होगी। इस सुविधा से लोगों का समय और पैसा बचेगा साथ ही लोगों को डेस्टिनेशन तक पहुंचने के और ज्यादा विकल्प मिलेंगे और आसानी भी हो जाएगी।

बता दें कि, यह बाइक सेवा प्रमुख जगह पर मिल जाएगी। बाइक के लिए स्टैंड बनाए जा रहे हैं। जहां से आम लोग इलेक्ट्रिक बाइक ले सकेंगे। इस योजना को अथॉरिटी जल्द सड़कों पर उतारने जा रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, 620 इलेक्ट्रिक बाइक्स को पहले चरण में उतारने की योजना है। जिसके संचालन के लिए दोनों प्राधिकरण दो एजेंसियों का चयन करने जा रही हैं। हर एक एजेंसी को 310 इलेक्ट्रिक बाइक को ऑपरेट करने का काम दिया जाएगा।

कोरोना महामारी के चलते नहीं लॉन्च हो पाई थी योजना

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक की सुविधा पर कई एक्सपर्ट की राय मांगी जा रही है, उनकी राय मिलने के बाद टेंडर आदि फाइनल हो जाएंगे। जल्द ही इस सर्विस को लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक प्राधिकरण की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई टाइम लाइन नहीं बताई गई है। बता दें प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट को साल 2020 में लेकर आने वाला था लेकिन कोरोना की महामारी के वजह से प्रोजेक्ट की गति धीमी हो गई थी, अब इसे दोबारा रफ्तार दी गई है।

देने होंगे बाइक की सवारी के इतने रुपये

जानकारी के लिए बता दें कि, रेंट की बात करें तो यूजर्स को इसके लिए प्रति मिनट के लिए 2 रुपये की फीस देनी पड़ सकती है। नोएडा प्राधिकरण इन ई-बाइक्स के लिए 62 पार्किंग साइट्स को तैयार कर चुकी है। पार्किंग साइट्स सेक्टर 6, 67, 14,16A और अन्य सेक्टर में होगी। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार करने का प्लान बन रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article