नोएडा

Noida: कारोबारी से 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी कर भागा था चीनी नागरिक, पुलिस ने यहां से दबोचा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 07:52 PM IST

Noida Crime: नोएडा में एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे चीनी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी व इसके चार अन्‍य साथियों के खिलाफ वर्ष 2021 में एक कारोबारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। बाकी के आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Image

नोएडा पुलिस के गिरफ्त में आरोपी चीनी नागरिक

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने कारोबारी को दिया था वाटर पावर प्‍लांट लगाने का ठेका
  • आरोपियों ने की थी 1.40 करोड़ में डील, भुगतान किया सिर्फ 15 लाख
  • आरोपी कंपनी से 1.40 करोड़ रुपये लेकर हो गए थे फरार, सभी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे चीनी नागरिक को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दादरी थाने में वर्ष 2021 में एक कारोबारी ने शिकायत देकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी चीनी नागरिक ही हाओमीन व अन्य आरोपियों को तलाश की जा रही थी। इस आरोपी को पुलिस ने नोएडा के सेक्‍टर-18 से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस आरोपी पर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले मोहम्मद अनस नाम के कारोबारी की तरफ से शिकायत दी गई थी। जिसमें चीनी नागरिक व चार अन्‍य को धोखाधड़ी का आरोपी बताया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बाकी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इस आरोपी को मंगलवार गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद इसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोपियों ने ऐसे बनाया था कारोबारी को अपना शिकार

शिकायतकर्ता मोहम्मद अनस ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनका नोएडा में वाटर पंप प्लांट का कारोबार है। आरोपी हाओमीन और अन्य चार आरोपियों ने उससे अप्रैल 2020 में मुलाकात की थी। इन आरोपियों ने बताया था कि वे एक निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी के लिए काम करते हैं। आरोपियों ने बताया कि इनकी कंपनी को यहां पर निर्माण का कार्य मिला है। यहां पर वाटर पंप प्‍लांट लगाना है। आरोपियों ने कंपनी की तरफ से शिकायतकर्ता अनस को साइट पर पंप लगाने के लिए 1.40 करोड़ में ठेका दे दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि, जब साइट पर वाटर पंप प्‍लांट लगाने का कार्य शुरू हुआ तो आरोपियों ने शुरुआत की दो किस्‍त के रूप में 15 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद जब भी बकाया मांगता तो कुछ समय मांग लेते। शिकायतकर्ता ने जब इस बारे में कंपनी में पता किया तो पता चला कि वाटर पंप प्‍लांट के नाम पर उन आरोपियों को पहले ही भुगतान कर दिया गया है। ये आरोपी भी यहां ठंकेदार के तौर पर कार्य कर रहे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें