नोएडा

Noida: ये है धूम बाइकर चोर, ऐसे आए पकड़ में, चोरी की इतनी लग्जरी बाइक बरामद

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 07:17 PM IST

Noida: महंगी बाइकें चुराने वाली गैंग के दो लोगों को नोएडा के सेक्टर -20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों बदमाशों की शिनाख्त अनुराग निवासी गाजियाबाद व विकास निवासी बादलपुर के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने चुराई गईं तीन लग्जरी बाइक सहित कुल 8 बाइकें बरामद की हैं। गैंग का मुखिया मोनू चोरी की बाइक हरियाणा व राजस्थान के मेवात इलाके में बेचता है। ये लोग अब तक 40 से ज्यादा हाईस्पीड बाइक बेच चुके हैं।

Image

नोएडा में लग्जरी बाइक चुराने के दो आरोपी पकड़े गए, कई महंगी बाइक बरामद

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गिरोह के लोग महंगी बाइक चोरी कर मेवात इलाके में बेच देते हैं
  • अब तक 40 से ज्यादा लग्जरी बाइक चुराकर बेच चुके
  • पॉश इलाकों व कॉलोनियों से चुराते थे कीमती बाइकें

Noida: फिल्मी अंदाज में लग्जरी व महंगी बाइकें चुराने वाली गैंग के दो लोगों को नोएडा की सेक्टर -20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहर के पॉश सेक्टरों व सोसायटियों में से हाई स्पीड व लग्जरी बाइक ले उड़ते थे। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, दोनों बदमाशों की शिनाख्त अनुराग निवासी गाजियाबाद व विकास निवासी बादलपुर के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने चुराई गईं 3 लग्जरी बाइक सहित कुल 8 बाइकें बरामद की हैं।

एसीपी के मुताबिक, गैंग के दो अन्य आरोपियों बुलंदशहर के राहुल और सलमान की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, एक लग्जरी बाइक की कीमत जहां करीब 4 लाख रुपए है, वहीं अन्य हाईस्पीड बाइक की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि, अब तक इन्होंने कितनी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

आरोपी ऐसे आए पकड़ में

एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के ई-ब्लॉक स्थित मकान के बाहर से आरोपियों ने 3 दिन पहले एक हाईस्पीड बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद कोतवाली में मामला दर्ज हुआ तो पुलिस एक्शन मोड में आई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके बाद संदिग्धों पर नजर रखी गई। इसके बाद पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान कर इन्हें दबोचा गया।

मेवात इलाके में बेच चुके इतनी बाइक

एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि, गैंग का मुखिया मोनू चोरी की बाइक हरियाणा व राजस्थान के मेवात इलाके में बेचता है। ये लोग अब तक 40 से ज्यादा हाईस्पीड बाइक बेच चुके हैं। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि, पकड़ में ना आए इसके लिए कुछ बाइकों के पुर्जों को अलग करके बेचा है। मामले का खुलासा होने के बाद अब नोएडा पुलिस हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों की पुलिस से संपर्क कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का एक सदस्य राहुल व्हीकल चुराने के मामले में पहले भी बिसरख, दादरी एवं हरियाणा के थाना होडल में 5 साल जेल में बंद रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें