नोएडा

Noida Spy Camera: शॉकिंग! नोएडा के एक ‘प्ले स्कूल' के टॉयलेट में मिला 'स्पाई कैमरा', पकड़ा गया डॉयरेक्टर

Noida play school spy camera:नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में एक प्ले स्कूल के निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। स्कूल के वॉशरूम के बल्ब होल्डर में जासूसी कैमरा मिलने के बाद यह घटना हुई है

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Noida play school spy camera:नोएडा के थाना फेज-तीन क्षेत्र स्थित एक 'प्ले स्कूल' के शौचालय में लगे बल्ब के हॉल्डर में ‘स्पाई कैमरा’ मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने स्कूल के निदेशक नवनीश सहाय को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी ने ऑनलाइन 'स्पाई कैमरा' मंगवाया था।

'प्ले स्कूल' की एक शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह 10 दिसंबर को स्कूल में बने शौचालय में गईं। इसी दौरान उनकी नजर बल्ब के हॉल्डर पर पड़ी। उसमें एक 'स्पाई कैमरा' लगा हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के निदेशक नवनीश सहाय को दी। आरोप है कि उन्होंने इस पर न तो कोई कार्रवाई की और न ही कोई जवाब दिया।

पीड़िता का दावा है कि इससे पूर्व भी उन्हें स्कूल के शौचालय में एक 'स्पाई कैमरा' मिला था, जिसे उन्होंने निदेशक को दिया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने जब सुरक्षा गार्ड से बात की तो उन्होंने बताया कि यह कैमरा उनसे निदेशक ने ही लगवाया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article