नोएडा

Noida में ड्रग्स तस्करी गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

नोएडा पुलिस ने ड्रग्स तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया और मौके से लाखों का माल बरामद किया है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Noida News: नोएडा के थाना फेज 3 और सीआरटी टीम ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग की महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी शिनाख्त बिन्टू उर्फ कालू, सतेन्द्र शर्मा, संदीप कुमार, आशिफ जमाल और काजल कुमारी के रूप में किया गया है। इनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा, 236 ग्राम चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली क्रेटा कार बरामद हुई है।

जब्त माल की कीमत लगभग 50 हजार रुप

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त माल की कीमत लगभग 50 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी शिलांग से गांजा और चरस लाकर एनसीआर में ऑनलाइन सप्लाई करते थे। इस गैंग का सरगना बिन्टू उर्फ कालू है। वह अपने व्हाट्सएप के जरिए पेमेंट लेता था। ड्रग्स की सप्लाई के लिए कूरियर का इस्तेमाल किया जाता था।

शातिर गैंग का भंडाफोड़

गैंग अब तक सैकड़ों लोगों को गांजा और चरस बेच चुका है। इस गैंग ने लाखों रुपए कमाए हैं। आरोपी अपने साथ गाड़ी में एक लड़की काजल को रखते थे, जिससे किसी को भी इन पर शक नहीं हो। बिन्टू उर्फ कालू खुद शिलांग जाकर माल फाइनल करता था। उसके बाद काजल और अन्य लोगों के माध्यम से ग्राहक तलाश कर ऑनलाइन ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। पुलिस से बचने के लिए गैंग एनसीआर में ऑनलाइन ड्रग्स की सप्लाई करता था।

पांच सालों से हो रही थी ड्रग्स की बिक्री

डीसीपी के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन पेमेंट मिलने के बाद कूरियर के जरिए ड्रग्स भेजते थे। पिछले पांच सालों से गैंग ड्रग्स की बिक्री में शामिल था। इस गैंग में शामिल आरोपी संदीप कूरियर का काम कर ग्राहक की तलाश करता था। आसिफ और सतेन्द्र सरगना की गाड़ी चलाते थे और गैंग में भी शामिल थे।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article