नोएडा

Noida covid update:कोरोना का सामना करने के लिए हैं तैयार हम! नोएडा के अस्पतालों में मॉक ड्रिल के दौरान चाक चौबंद मिलीं व्यवस्थाएं

Noida Covid New Guidelines & Rules in Hindi: प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद गौतमबुद्ध नगर का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। पूरे जनपद के कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इसको लेकर पहले से पूरी तैयारी कर ली गई थी। इस दौरान अस्पतालों की व्यवस्था की जांच-पड़ताल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन प्लांट आदि की व्यवस्था को परखा गया।

Image

नोएडा में कोविड के नए वेरिएंट से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया मॉक ड्रिल

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में की गई मॉक ड्रिल
  • निजी अस्पतालों में भी बिस्तर की उपलब्धता के आंकड़ों को किया जा रहा एकत्रित

Noida Covid New Guidelines & Rules in Hindi: गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग तेजी के साथ सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। प्रदेश सरकार ने जिला

चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से दो-दो हाथ करने को लेकर किये गये इंतजाम परखने के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए थे। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को मॉक ड्रिल किया। इस दौरान कोरोना के लेकर अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया गया।

बता दें कि, प्रदेश सरकार की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल सहित गौतमबुद्ध नगर के नौ स्वास्थ्य केन्द्रों पर सतर्कता एवं कोरोना वायरस से बचाव को लेकर की गई तैयारियों की जांच-पड़ताल की। बता दें कि, स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना से टक्कर लेने के लिए कमर कस ली है।

इन अस्पतालों में किया गया मॉक ड्रिल

मिली जानकारी के अनुसार शासन से निर्देश मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा और अन्य अधिकारियों ने मॉक ड्रिल किया। इसके बाद नोएडा सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल, सेक्टर 24 स्थित ईएसआई, सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल पर व्यवस्था की पड़ताल करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) और शारदा के अलावा ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- जेवर, दादरी, भंगेल और बिसरख पर व्यवस्थाओं की जांच की गई।

इन व्यवस्थाओं की हुई जांच-पड़ताल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में मॉक ड्रिल की गई है। निदेशक (संचारी रोग) डॉ. एके सिंह भी मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। सरकारी अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन के प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर समेत सभी जरूरी सामान व उपकरण की उपलब्धता का भी आकलन किया गया। बता दें कि, निजी अस्पतालों में भी बिस्तर की उपलब्धता के आंकड़ों को एकत्रित करने का काम हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में अभी तक कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन स्वरूप बीएफ.7 का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article