Krishna Janmashtami 2022 ISKCON Temple Noida Live Darshan & Aarti: श्री कृष्ण के जन्म की इस मधुर बेला की धूम चारों ओर छाई हुई है। नटखट नंदलाल का जन्मोत्सव इस साल 6 और 7 सितंबर दोनों ही तिथियों पर मनाया जा रहा है। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्मे मुरली मनोहर की लीला ही कुछ ऐसी है कि, हर कोई कृष्ण रंग में रंगा हुआ है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी की पूजा करना, व्रत रखना बहुत फलदायक माना जाता है।
इस दिन देश भर के कृष्ण मंदिरों में भव्य साज सज्जा के साथ आरती और आयोजन होते हैं। ऐसे में अब आप घर बैठे इस्कॉन मंदिर नोएडा (ISKCON Temple Noida Live Darshan) में होने वाली कृष्ण पूजा और अभिषेक के लाइव दर्शन कर सकते हैं। आप इस्कॉन नोएडा द्वारा आयोजित किए जाने वाले जन्माष्टमी 2023 के भव्य महोत्सव का आनंद यहां लाइव देख सकते हैं।
यहां करें नोएडा इस्कॉन मंदिर के लाइव दर्शन: Krishna Janmashtami 2023 ISKCON Temple Noida Live Darshan & Aarti
नोएडा के इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न जोरों पर है। नीले रंग की चमकीली पोषाक पहन मदन मोहन, राधा रानी, बलराम और जगन्नाथ स्वामी खूब मनमोहक लग रहे हैं। नोएडा के इस्कॉन मंदिर को लाइट से लेकर फूल-मालाओं से भव्य अंदाज में सजाया गया है। राधा रानी से लेकर श्री कृष्ण तक के कपड़ों को खास कारिगरों ने डिजाइन किया है। आज 7 सितंबर की तारीख को नोएडा के इस्कॉन मंदिर में धूम धाम से मनाया जाएगा। जाने जन्माष्टमी पर होने वाली मंगल आरती, दर्शन आरती और महा अभिषेक से लेकर भोग आदि तक के समय की पूरी जानकारी।
