नोएडा

नोएडा में शर्मनाक करतूत, युवकों ने फ्लैट पर बंधक बनाकर युवती से किया गैंगरेप; मामला दर्ज

नोएडा में तीन युवकों ने एक युवती को फ्लैट पर बंधक बनाकर उससे गैंग रेप किया। युवती ने कोर्ट का सहारा लिया, जिसके बाद तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: नोएडा थाना सेक्टर 113 में एक फ्लैट में युवती को बंधक बनाकर उससे गैंग रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली की रहने वाली है, जिसे दो दिनों तक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया और उससे गैंग रेप किया गया। इसके साथ ही युवती ने आरोप लगाया कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

2023 में हुई थी दोनों की दोस्ती

पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2023 में उसकी मुलाकात सेक्टर 74 में रहने वाले रोहित जखमोला से हुई थी। दोनों की बातचीत आगे बढ़ी तो युवक ने युवती को अपने जन्मदिन पार्टी में बुलाया। हालांकि, युवती ने जाने से मना कर दिया, जिस पर आरोपी युवक उसे एक कैफे में ले गया। फिर वहां से जबरन उसे अपने फ्लैट पर ले गया, जहां उसने युवती के साथ अश्लील हरकत की। युवती को गांजा पिलाया।

आरोपी ने दोस्तों संग किया गैंग रेप

इसके बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ युवती को बाइक पर एनएच-9 पर ले गया, जहां बाइक से गिरने पर युवती को चोट आईं। इसके बाद आरोपी युवती को लेकर अपने फ्लैट पर वापस आए और पीड़िता को खाना और दवाई देकर अपने फ्लैट पर ही सोने के लिए कहा।

इस दौरान जब युवती आरोपी के फ्लैट पर सो रही थी, तब उसका दोस्त रोहित ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी के दोस्त स्वप्निल के और हरिमंगल पांडे ने भी युवती के साथ रेप किया। साथ ही युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इस मामले में जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो युवती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी हुआ।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article