Noida Authority Scheme: नोएडा में लोगों को आशियाना पाने का मौका मिल रहा है। प्राधिकरण की ओर से बनाए गए एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी फ्लैट की योजना लॉन्च की जा रही है। इसमें 340 से अधिक लेफ्ट आउट (अनसोल्ड) और सरेंडर फ्लैट्स को शामिल कर लिया जाएगा। फ्लैट का आरक्षित मूल्य मिनिमम 45 लाख रुपए और अधिकतम करीब 1.80 करोड़ रुपए तक हो सकता है। इनका आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इस योजना को 208वीं बोर्ड बैठक में पास किया गया, अब आज से इस योजना को लॉन्च किया जा रहा है।
बता दें कि, लंबे समय से नोएडा प्राधिकरण खुद के निर्मित फ्लैट की योजना को लॉन्च नहीं कर पा रहा था। हालांकि वर्ष 2020 में प्राधिकरण के भवन विभाग ने सेक्टर-71, 73, 82, 93, 99, 118, 135 लेफ्ट आउट (अनसोल्ड) फ्लैट्स का सर्वे भी करवाया था। इसमें 345 एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी लेफ्ट आउट (अनसोल्ड) फ्लैट को चिह्नित भी कर लिया गया था। चूंकि ये सभी फ्लैट्स करीब 12 वर्ष पहले निर्मित कराए गए थे।
