Winter Cloth Market in Noida: मौसम ने करवट ले ली है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, गर्म कपड़ों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है, जिसके चलते स्थानीय बाजार अब जैकेट, स्वेटर और कंबलों से सजे नजर आ रहे हैं। आजकल, ठंड से खुद को बचाते हुए स्टाइलिश दिखना न तो मुश्किल है और न ही अब महंगा है। आप बजट फ्रेंडली शॉपिंग के साथ फैशन फॉलो करते हुए स्टाइलिश भी दिख सकते हैं। आप अपने विंटर कलेक्शन को बेहतरीन बनाने की सोच रहे हैं और कम पैसों में ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े जैसे जैकेट, हुडी, स्वेटर और पुलओवर्स अपनी अलमारी में शामिल करना चाहते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए है। हम आपको नोएडा की उन मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं और अपने विंटर वॉर्डरोब में कुछ बेहतरीन और स्टाइलिश कपड़ों से भर सकते हैं। नोएडा कि इन मार्केट में जाने के बाद आप दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट भूल जाएंगे।
तिब्बत मार्केट नोएडा
नोएडा सेक्टर 62 में रामलीला ग्राउंड में ल्हासा तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट के नाम से एक बाजार लगता है। इस मार्केट में आप ट्रेडिशनल हिमाचली गर्म कपड़ों से लेकर शॉल, स्वेटर, कोट और मफलर जैसे फैशनेबल गर्म कपड़े ले सकते हैं। यहां करीब 70 के आसपास दुकानें लगती हैं, जिसमें 100 रुपये से गर्म कपड़ों की शुरुआत हो जाती है।
सुनहरी मार्केट
नोएडा सेक्टर 18 में स्थित सुनहरी मार्केट सर्दियों के कपड़ों और कंबलों के लिए शहर की प्रसिद्ध मार्केट में से एक है। यहां से आप स्वेटर, कोट, गर्म सूट, जैकेट, मफलर और अन्य स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैं। यहां कम बजट में आप सर्दियों के कपड़ों की अच्छी कलेक्शन ले सकते हैं।
ब्रह्मपुत्र मार्केट
नोएडा सेक्टर 29 में स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट भी सस्ते कपड़ों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही यहां गर्म कपड़ों का स्टॉक आ गया है। यहां से आप गर्म सूट, कोट, स्वेटर, जैकेट, शॉल आदि सामान के साथ अन्य आवश्यक सामान भी ले सकते हैं। इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां किफायती दरों में शानदार क्वालिटी का सामान मिलता है।
वेंडर जोन मार्केट
सेक्टर 37 में स्थित वेंडर जोन मार्केट कपड़ों का सबसे बड़ा हब है। यहां पुरुषों के कपड़ों की तुलना में महिलाओं के कपड़े अधिक मिलते हैं। 90 प्रतिशत कपड़ों की कलेक्शन यहां महिलाओं की है। यहां आपको कम बजट में स्टाइलिश कपड़े मिलते हैं। हाई प्रोफाइल महिलाएं भी यहां शॉपिंग के लिए आती हैं। यहां गर्म कपड़ों की शुरुआत 50 रुपये से 700 रुपये में गर्म कपड़ों की अच्छी कलेक्शन ले सकते हैं।
अट्टा मार्केट
नोएडा सेक्टर 18 में स्थित अट्टा मार्केट भी शहर की बेहतरीन मार्केट में से एक है। यहां भी सर्दियों की शुरुआत के साथ ही गर्म कपड़ों का स्टॉक आ गया है। आपको कंबल, चादर, शॉल, स्वेटर, जैकेट, कोट, मोजे, दस्ताने, बूट्स, गर्म सूट आदि सब मिल जाएगा, वो भी कम दाम में। पुरुष हो या महिला यहां सबसे के लिए कपड़े उपलब्ध हैं।
