Noida News: नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कुख्यात को दबोच लिया है। हालांकि इसके पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। छह घंटे की मुठभेड़ के बाद अपराधी पुलिस के हाथ लगा। नोएडा के सेक्टर 98 में थाना सेक्टर 39 की पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से अपराधी घायल हो गया। अपराधी 26 साल का शाहरुख है। इसे पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में अस्पताल में इसका इलाज चल रहा है। इसके अतिरिक्त दो मुठभेड़ सोमवार की देर रात हुई है।
शाहरुख लुटेरा है। पहले यह गाजियाबाद और नोएडा में कई मामलों में जेल जा चुका है। नोएडा सेक्टर 20 पुलिस थाने में इसके खिलाफ डकैती मामले में केस दर्ज है, जिसमें वह वांटेड था। इस बारे में नोएडा के एसीपी रजनीश कुमार का कहना है कि, लूटपाट के तीन दर्जन से अधिक मामलों में अभियुक्त है। इतना ही नहीं गाजियाबाद के टॉप-10 वांटेड अपराधियों में से एक है। नोएडा एसीपी के मुताबिक, घायल शाहरुख के कब्जे से पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल, एक बाइक और एक प्वाइंट 315 बोर की पिस्तौल बरामद की है।
