नोएडा

नोएडा में ऑनलाइन मंगाए गए आइसक्रीम में मिला कनखजूरा, ढक्कन खोलते ही उड़ गए होश

नोएडा में ऑनलाइन मंगाए गए आइसक्रीम में कनखजूरा मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी शिकायत की गई है। इससे पहले मुंबई में ऑनलाइन मंगवाए गए आइसक्रीम में इंसानी उंगली मिली थी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऑनलाइन मंगाए गए आइसक्रीम में कनखजूरा मिला है। आइसक्रीम में कनखजूरा मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि नोएडा की रहने वाली महिला ने अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाया था। जब उन्हें आइसक्रीम मिला तो उसमें कनखजूरा पाया गया।

ढक्कन खोलते ही दिखा कनखजूरा

बताया जा रहा है कि आइसक्रीम का ढक्कन खोलते ही उसमें कनखजूरा दिखा। इसके बाद महिला ने ऑनलाइन विक्रेता से शिकायत की। जानकारी के अनुसार, महिला नोएडा सेक्टर 12 की रहने वाली है, उन्होंने आइसक्रीम ऑर्डर किया था।

मुंबई से आया था ऐसा मामला

बता दें कि इसी तरह की खबर मुंबई से भी सामने आ चुकी है। मुंबई के मलाड में ऑनलाइन मंगवाए गए आइसक्रीम में इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला था, जिससे सनसनी फैल गई थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article