Noida News: नोएडा में तेज रफ्तार के कारण कई सड़क हादसों की खबर आती रहती है। हाल ही में उबड़-खाबड़ सड़क पर एक कार दुर्घटना की खबर सामने आई थी। उसे बीते अधिक समय भी नहीं हुई है कि इसी बीच एक और हादसे की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार, नोएडा थाना सेक्टर 39 में तेज रफ्तार से आ रही ऑडी कार सड़क किनारे बने शौचालय में जा घुसी। इस हादसे में शौचालय के साथ कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना में किसी की जान को हानि नहीं हुई है, लेकिन कार में बैठे लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारण हुई है। सड़क दुर्घटना का ये मामला थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 37 के बस स्टैंड के पास का है। यहां तेज रफ्तार से आ रही ऑडी गाड़ी के अचानक अनियंत्रित होने से गाड़ी सड़क किनारे बने शौचालय से टकरा गई। इस घटना में गाड़ी और शौचालय दोनो क्षतिग्रस्त हुए है। साथ ही गाड़ी में सवार 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
तेज रफ्तार के कारण हुआ एक और हादसा
नोएडा में तेज रफ्तार के कारण कई सड़क हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार का एक मामला सोमवार को सामने आया था। उबड़-खाबड़ रोड पर तेज रफ्तार में आ रही कार अचानक पटल गई। कार में बैठे तीनों व्यक्तियों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि पार्टी से लौटते हुए ये लोग दुर्घटना के शिकार हुए थे।
