नोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार ने पिकअप को मारी टक्कर, युवक की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2024, 07:52 PM IST

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Car Accident in Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंक्चर बना रहे शख्स की मौत

पुलिस के मुताबिक, नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन पंक्चर हो गया था, जिसके बाद उसका हेल्पर बाहर निकलकर पंक्चर बनाने लगा। थोड़ी देर बाद एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से पिकअप को टक्कर मार दी, इस हादसे में पंक्चर बना रहा हेल्पर पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी चालक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी चालक राजकुमार को पकड़ लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली है। एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया था। काफी देर बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'