शहर

UP Petrol Diesel Stock: क्या यूपी में खत्म हो रहा डीजल-पेट्रोल? CM योगी ने कर दिया साफ

Petrol-Diesel Stock Uttar Pradesh: पश्चिमी एशिया और वैश्विक स्तर पर बिगड़े हालात के कारण भारत में डीजल पेट्रोल की किल्लत की बात सामने आ रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।

Image

यूपी में डीजल-पेट्रोल को लेकर सीएम योगी ने दिया अपडेट

Petrol-Diesel Stock Uttar Pradesh: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का आंशिक असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिगड़े हालात के बीच देश के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें चल रही हैं, जिसके चलते कई राज्यों में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर आ गए हैं। इसी बीच डीजल-पेट्रोल को लेकर भी चिंता जाहिर की जा रही है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि अभी हमारे पास पर्याप्त ईधन है। लिहाजा अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पर डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है।

क्या बोले सीएम योगी

लाइसेंस के बिना भारी मात्रा में डीजल का भंडारण करने की खबरे भी सामने आ रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता का कोई संकट नहीं है। हमारे यहां आपूर्ति और वितरण दोनों सामान्य रूप से चल रहा है। उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपूर्तिको लेकर लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर मंगलवार को बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी प्रकार की कमी जैसी खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड पर जाएं और जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखें। जो भी इस प्रकार की अनियमितता करता पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री की बैठक से पूर्व ही खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने तेल कंपनियों के साथ बैठक कर डिमांड और सप्लाई के संबंध में जानकारी ली। मीडिया खबरों के हवाले से प्रमुख सचिव खाद्य एंव रसद रणवीर प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश में डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर को लेकर कोई किल्लत नहीं है। हम इन स्थितियों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!