शहर

Lucknow : पंत, रहीम अबरार नगर में नहीं होगा बुलडोजर एक्शन, CM योगी से मुलाकात के बाद लोगों के चेहरे खिले

Lucknow News : पंत नगर, रहीम नगर और अबरार नगर में जिनके घर टूटने थे वे सचिवालय में सीएम योगी से मिले और अब सभी खुश हैं कि उनका आशियाना टूटने से बच गया। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद प्रभावित परिवारों के चेहरे खिल गए। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान हो गया है, 'योगी हैं तो यकीन है।'

Image

सचिवालय में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार को सीएम योगी से मिला पंत नगर, रहीम नगर और अबरार नगर का शिष्टमंडल
  • सीएम ने लोगों की परेशानियों को सुना और बुलडोजर नहीं चलने का उन्हें आश्वासन दिया
  • सिंचाई विभाग ने कुकरैल नदी के जल प्रवाह क्षेत्र के 50 मीटर में आए घरों पर निशान लगाए थे

Lucknow News : लखनऊ के तीन इलाकों पंत नगर, रहीम नगर और अबरार नगर में इमारतों पर योगी सरकार का बुलडोजर नहीं चलेगा। इन तीन इलाकों का प्रतिनिधिमंडल मनंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। सीएम योगी ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को उनके आशियाने पर बुलडोजर न चलने देने का भरोसा दिया। यानी अब किसी का आशियाना नहीं टूटेगा। सीएम योगी के इस फैसले से पंत नगर, रहीम नगर और अबरार नगर के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली।

योगी हैं तो यकीन है-स्थानीय

इन इलाकों में बुलडोजर एक्शन पर रोक लग गई है। लखनऊ प्रशासन इन इलाकों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा था। इसके खिलाफ लोग सड़कों पर आ गए थे। लोगों के आक्रोश एवं गुस्से को देखते हुए यूपी सरकार को अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर फिलहाल समझौता करना पड़ा है। जिनके घर टूटने थे वे सचिवालय में सीएम योगी से मिले और अब सभी खुश हैं कि उनका आशियाना टूटने से बच गया। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद प्रभावित परिवारों के चेहरे खिल गए। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान हो गया है, 'योगी हैं तो यकीन है।'

बफर जोन बनाने के निर्णय पर भी सवाल उठाए गए

शिष्टमंडल से मुलाकात से पहले सीएम आफिस की ओर से एक्स पर एक बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया कि कुकरैल नदी के दोनों तरफ 35 मीट की चौड़ाई पर्याप्त है। बयान में नदी के दोनों तरफ बफर जोन बनाने के निर्णय पर भी सवाल उठाए गए। यह खबर आते ही इन तीन इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बुलडोजर एक्शन पर रोक के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। लोगों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सीएम ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और वास्तविक वस्तु-स्थिति को जाना और समझा।

घरों पर लाल निशान लगने से परेशान थे लोग

सिंचाई विभाग ने कुकरैल नदी के जल प्रवाह क्षेत्र के 50 मीटर में आए घरों और अपार्टमेंट पर लाल निशान लगा दिए थे। इससे पूरे इलाके में लोग परेशान हो गए थे। लोगों ने कहा कि जबसे उनके घरों पर लाल निशान लगा है, तब से सभी बहुत परेशान हैं।

Vinod Mishra
विनोद मिश्रा author

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन ... और देखें

End of Article