अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आस पास के कई इलाकों में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया। कई सड़कें जलमग्न हो गई। वहीं, तेज बारिश की वजह से कई मकानों और दुकानों में भी पानी घुस गया। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा इस पर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली (Delhi), नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad), गुरुग्राम (Gurugram), लखनऊ (Lucknow), कानपुर (Kanpur), पटना (Patna), जयपुर (Jaipur), भोपाल (Bhopal), मुंबई (Mumbai) समेत अन्य जगहों पर अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में अगले 10 दिनों का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन महज एक घंटे में 100 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में एक अगस्त से सात अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में आठ अगस्त के बाद मौसम बदल सकता है और आठ से 10 अगस्त के बीच बारिश की संभावना कम है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले 10 दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली से सटे नोएडा में पूरे एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है। यानी कि नोएडा में एक से सात अगस्त तक बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं, आठ से 10 अगस्त तक बारिश रुक सकती है। हालांकि, इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, ग्रेटर नोएडा में अगले 10 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल एक अगस्त के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा- दोनों जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुग्राम और गाजियाबाद में अगले 10 दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने गुरुग्राम और गाजियाबाद में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया गया है कि गुरुग्राम और गाजियाबाद में अगले 10 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवा चलेंगी। हालांकि, अगले 10 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Rain
उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने यूपी को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यूपी के लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में अगले 10 दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। अगले 10 दिनों में इन शहरों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी और कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।
बिहार में अगले 10 दिनों का मौसम
बीते कुछ दिनों से बिहार में उमस पड़ रही है, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। बिहार की राजधानी पटना समेत कई शहरों में अगले 10 दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना, हाजीपुर, दरभंगा समेत कई शहरों में अगले 10 दिनों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।
राजस्थान में अगले 10 दिनों का मौसम
राजस्थान में अगले 10 दिनों तक बारिश का माहौल रहने वाला है। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, अलवर समेत कई शहरों में अगले 10 दिनों तक हर रोज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 10 दिनों में इन शहरों में मध्यम से तेज स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवा चलने की संभावना है।

Rain
मध्य प्रदेश में अगले 10 दिनों का मौसम
मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में अगले 10 दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है, इसे लेकर जानकारी दी गई है। इंदौर में आठ अगस्त तक बारिश की संभावना है तो भोपाल में पांच अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में पांच अगस्त के बाद मौसम बदल सकता है। इस दौरान कई अन्य शहरों में भी बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में अगले 10 दिनों का मौसम
उत्तराखंड के हरिद्वार में एक और दो अगस्त के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना कम है। वहीं, देहरादून में अगले 10 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि देहरादून में अगले 10 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश में अगले 10 दिनों का मौसम
हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। कई स्थानों पर बादल फटने की भी सूचना मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों में अगले 10 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा। वहीं, धर्मशाला में चार अगस्त को बारिश होने की संभावना जताई गई है।
