चण्डीगढ़

Punjab-Haryana Weather: हरियाणा-पंजाब में झमाझम बारिश का उमस पर अटैक, राहत की बूंदों ने दी चैन; जानें कैसा रहेगा मौसम

Punjab-Haryana Weather: पंजाब और हरियाणा में बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी है। बारिश की बूंदें धरती पर पहुंचने पर अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। आइये जानते हैं आगे कैसा मौसम रहने वाला है?

Image

हरियाणा-पंजाब का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Punjab-Haryana Weather: उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून के एक्टिव होने के बावजूद बारिश का टोटा है। राजधानी दिल्ली और यूपी समेत हरियाणा और पंजाब बारिश के इंतजार में आंखे बिछाए बैठे हैं। बारिश की बेरुखी के चलते गर्मी और उमस से जीना हराम कर रखा है। आईएमडी के रोजाना बारिश के अलर्ट पर मौसम पानी फेर रहा था, लेकिन, गुरुवार को हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे उमस भरे मौसम से राहत मिली। आईएमडी ने आज के लिए पंजाब के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में गर्मी (Punjab Heat)

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सभी जिलों का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

जानें कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश से दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। मोगा, तरनतारन, बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट और अंबाला में बारिश हुई। पंजाब के बठिंडा, फरीदकोट और मोगा के कई इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में पठानकोट में 157.2, अमृतसर में 90.2 मिमी, पटियाला में 31.6 मिमी और गुरदासपुर में 40.7 मिमी बारिश हुई।

हरियाणा में इसी समय सीमा के दौरान अंबाला में 140.8 मिमी, भिवानी में 69.7 मिमी, नारनौल में 57 मिमी, हिसार में 40.6 मिमी, रोहतक में 39.6 मिमी, करनाल में 38.2 मिमी और सिरसा में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article