शहर

Speed Limit on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! एक बार जरूर पढ़ लें यह नया नियम

यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 75 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए ये 60 घंटे प्रतिघंटा तय हुई है। अगर, कोई इसके ऊपर गाड़ी दौड़ाता पाया गया तो उसका चालान काटा जाएगा।

Image

यमुना एक्सप्रेसवे

Photo : BCCL

Speed Limit on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों और ओवर स्पीडिंग को लेकर कड़े नियम बनाए जाते रहे हैं। फिर भी हादसों में लगाम नहीं लग रहे हैं। सबसे ज्यादा ठंड के समय में कोहरे के दौरान हादसों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलती है। लिहाजा, बढ़ती ठंड और कोहरे के प्रभाव के मद्देनजर 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के और भारी वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट तय कर दी गई है। ऐसे में इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिक और चालकों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इतनी स्पीड में दौड़ा सकेंगे वाहन

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से नई स्पीड लिमिट तय कर दी गई है, जिसमें हल्के वाहन अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। वहीं, भारी वाहन अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाए जा सकेंगे।

यह हैं पुराने नियम

वर्तमान में हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। बढ़ती ठंड और कोहरे के प्रभाव को देखते हुए यह नियम 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक अमल में लाना होगा। इस नियम का पालन न करने पर गाड़ी के चालान काटे जाएंगे। इसके साथ ही चालक व गाड़ी के मालिक पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य