क्राइम

Ghaziabad Rape: 3 महीने से गाजियाबाद में छठी कक्षा की छात्रा से पड़ोसी कर रहा था रेप

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 11:59 PM IST

पुलिस के अनुसार रविवार रात जब पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश गई तब पिता को मामले की जानकारी मिली, इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

गाजियाबाद में छठी कक्षा की छात्रा से कथित तौर पर लगातार दुष्कर्म किये जाने का मामला (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना इलाके में छठी कक्षा की छात्रा से कथित तौर पर लगातार दुष्कर्म किये जाने से उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मुरादनगर पुलिस ने आदिल नामक 20 वर्षीय युवक को 13 वर्षीय पड़ोसी लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद चिकित्सकों ने उसके पिता को बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है, इसके बाद जब पिता ने अपनी बेटी से उसके गर्भवती होने के बारे में सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि पिछले तीन महीने से उनकी अनुपस्थिति में आदिल उसके घर आता था।

आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे बलात्कार किया

पुलिस के अनुसार लड़की ने पिता को बताया कि एक दिन आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे बलात्कार किया, उसी दिन से वह उसका यौन शोषण कर रहा था।पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में यह बात बताई।

नाबालिग लड़की घर पर अकेली रहती थी

मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त नरेश कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की घर पर अकेली रहती थी और जब उसके पिता अपने कार्यस्थल पर जाते थे, तब आरोपी घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करता था।उन्होंने कहा कि लड़की की मां पिता से विवाद के बाद घर छोड़कर अपने मायके में रह रही थी।अधिकारी ने बताया कि बेटी की गर्भावस्था के बारे में जानने के बाद वह (मां) आदिल के पास पहुंची, जहां उसकी उससे तीखी बहस हुई और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

एसीपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आदिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की बलात्‍कार और आपराधिक धमकी समेत संबंधित धाराओं तथा पॉक्‍सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है, haउन्‍होंने बताया कि लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।

End of Article