शहर

Muzaffarnagar News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को उड़ाया, बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 3, 2023, 02:19 PM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में छह साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

मुजफ्फरनगर: जिले के मीरानपुर क्षेत्र में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में छह साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनकी हुई मौत

पुलिस क्षेत्राधिकार शकील अहमद ने बताया कि मीरानपुर थाना क्षेत्र के किथोड़ा गांव के पास रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में नेकपाल (45), बंटी (44) और निधि (छह) की मौत हो गई। वे सभी मुरादाबाद के निवासी थे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग ट्रक में यात्रा कर रहे थे।
End of Article