शहर

धनबाद : मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, स्लरी गिरने से चार मजदूरों की मौत

झारखंड के धनबाद में बीसीसीएल मुनीडीह कोल वाशरी प्रोजेक्ट में ट्रक में कोयला पाउडर यानी स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से चार मजदूर की मौत हो गई।

Image

धनबाद में सैलरी गिरने से चार मजदूरों की मौत

धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल मुनीडीह कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में कोयला पाउडर यानी स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।

V/O:- बताया जा रहा है कि लोडिंग के दौरान अचानक भारी मात्रा में स्लरी ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मौजूद मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस हादसे में माणिक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और हेमलाल गोप की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इधर, आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चारों शवों को मुनीडीह कोल वाशरी गेट के सामने रखकर मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article