शहर

मुंबई निकाय चुनाव : BMC मेयर पद को लेकर आया बड़ा अपडेट; सामान्य वर्ग की महिला को मिलेगा ये पद; नाम पर अभी भी मंथन

महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर आए नए अपडेट के मुताबिक, गुरुवार यानी आज लॉटरी के जरिए पद को लेकर आरक्षण तय किया गया। लॉटरी सिस्टम के नतीजों के मुताबिक, मुंबई, नवी मुंबई, मिरा भायंदर, पुणे, नागपुर और नासिक में मेयर महिला नियुक्त की जायेगी।

Image

मुंबई मेयर को लेकर आया बड़ा अपडेट।

Photo : ANI

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से यह सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि मुंबई का नया महापौर कौन होगा? अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है। ये साफ हो गया है कि बीएमसी का मेयर पद किसे मिलेगा। महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग के अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई की अगली महापौर सामान्य वर्ग की एक महिला होंगी। गुरुवार को महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित लॉटरी के बाद ये तय हो गया है।

बीएमसी मेयर पद को लेकर और क्या नया पता चला?

महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर आए नए अपडेट के मुताबिक, गुरुवार यानी आज लॉटरी के जरिए पद को लेकर आरक्षण तय किया गया। जिसमें सामने आया कि इस बार सामान्य वर्ग की एक महिला को गद्दीनशीं किया जाएगा। हालांकि वो महिला कौन होगी ये अभी साफ नहीं है। अब गेंद भाजपा और शिवसेना के पाले में है। ये दोनों दल मिलकर तय करेंगे कि किसका नाम फाइनल किया जाए।

बीएमसी के अलावा इन नगर निकायों पर भी अपडेट

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव को लेकर आई नई जानकारी में बीएमसी के अलावा, नवीं मुंबई, ठाणे को लेकर भी नई बातें सामने आईं है। नवीं मुंबई में महापौर पद महिला को मिलेगा। वहीं ठाणे में मेयर अनुसूचित जाति वर्ग से बनाया जाएगा।

पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने लॉटरी का किया विरोध

हालांकि, इस प्रक्रिया का शिवसेना (यूबीटी) नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने विरोध किया, जिन्होंने दावा किया कि इस निर्णय पर पहुंचने के लिए नियमों को किसी को सूचित किए बिना बदल दिया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले दो महापौर सामान्य वर्ग से थे, इसलिए नए महापौर को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से होना चाहिए था। पेडनेकर ने कहा लॉटरी की प्रक्रिया जिस तरह से संचालित की गई, हम उसकी निंदा करते हैं।

लॉटरी सिस्टम से कैसे तय होता है आरक्षण

लॉटरी के माध्यम से यह निर्धारित किया जाता है कि महापौर का पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा, जैसे कि सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग। श्रेणी की घोषणा होने के बाद, योग्य उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करते हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम और राज्य के 28 अन्य नागरिक निकायों के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे।

आज निकाली गई लॉटरी के मुताबिक़, इन बड़े शहरों की मेयर महिला नियुक्त की जायेगी

  • मुंबई
  • नवी मुंबई
  • मिरा भायंदर
  • पुणे
  • नागपुर
  • नासिक
देखें पूरी लिस्ट।

देखें पूरी लिस्ट।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article