मुंबई

Vande Bharat: मुंबई से शिरडी और सोलापुर का सफर आसान कराएंगी वंदे भारत, ये रहेगा रूट, जानें कितना किराया होगा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 09:12 PM IST

Vande Bharat Express Train: देशवासियों को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 10 फरवरी को मिलेंगी। मुंबई से इन दोनों ट्रेनों का संचालन होगा। मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होंगी। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। 16 कोच की इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में 1,128 पैसेंजर सफर करेंगे।

Image

शुक्रवार को मिलेगी दो वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • देश के लोगों को मिलेंगी दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
  • शुक्रवार को पीएम मोदी मुंबई टर्मिनस से दिखाएंगे हरी झंडी
  • जानिए कितना रहेगा किराया, यात्रियों को क्या सुविधाएं मिलेंगी

Vande Bharat Express Train: देश में 10 फरवरी यानी शुक्रवार को दो वंदे भारत ट्रेन और मिलेंगी। मुंबई से इन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को दोपहर करीब पौने तीन बजे के करीब मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। यह पहला मौका है जब एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। अब तक आठ सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का देश के लोगों को तोहफा मिल चुका है, यह ट्रेनें अलग-अलग राज्यों में चल रहीं हैं। 16 कोच की इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में 1,128 पैसेंजर सफर करेंगे।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पहले से ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा था। एक ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जबकि दूसरी का नागपुर से विलासपुर से बीच संचालन हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। लेकिन फिलहाल रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की इजाजत दी है।

मुंबई से इन तीर्थ स्थलों पर जाना आसान होगा

मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत ट्रेन से यात्री आरामदेह सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन यात्रियों को सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए बेहतरीन रहेगी। जबकि मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिरडी, शनि शिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों तक लोगों की यात्रा को सुगम बनाएगी। मुंबई से शिरडी सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन मुंबई-शिरडी के बीच मथल घाट होते हुए जाएगी। करीब 340 की दूरी 5.25 घंटे में तय करने की संभावना है। मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के भोर घाट के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन दोनों स्थानों के बीच लगभग 455 किमी की दूरी 6.35 घंटे में पूरा करने के आसार हैं।

इतना रह सकता है किराया

मुंबई-शिरडी ट्रेन के चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए यात्रियों को मुंबई से नासिक तक की यात्रा के लिए 550 रुपये से 1150 रुपये के करीब खर्च करने पड़ सकते हैं। जबकि मुंबई से शिरडी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया चेयर कार के लिए 800 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1,630 रुपये तय किया जा सकता है। अनुमान के अनुसार, हर वर्ष 50 लाख से ज्यादा लोग मुंबई से शिरडी के लिए यात्रा करते हैं, ऐसे में उनके लिए यह वंदे भारत ट्रेन काफी मुफीद साबित हो सकती है। इन दोनों ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हुआ है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article