मुंबई

Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे को मुंबई की इन मार्केट में बना सकते हैं खास, मिलेगा स्ट्रीट फूड का शानदार स्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 12:13 PM IST

Valentine's Day 2023: अगर आप और आपका पार्टनर खाने के शौकीन है तो वैलेंटाइन डे पर मुंबई की कई जगह ऐसी हैं जहां आप आपने दिन को खास बना सकते हैं। इन जगहों पर शानदार खाने का स्वाद ले सकते हैं। मुंबई की इन जगहों पर वेज से लेकर नॉन वेज और सभी तरह का स्ट्रीट फूड खाने को मिलता है।

Image

स्ट्रीट फूट के साथ मनाएं वैलेंटाइन डे (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • स्वादिष्ट खाने के साथ अपने वैलेंटाइन डे को बनाए खास
  • मुंबई की कई जगहों पर लें स्वादिष्ट खाने का आनंद
  • वेज से लेकर नॉन वेज और सभी तरह का स्ट्रीट फूड


Valentine's Day 2023: प्यार करने वालों के लिए फरवरी का दूसरा हफ्ता बेहद खास होता है। इसे वैलेंटाइन वीक भी कहा जाता है। इस पूरे हफ्ते प्यार करने वाले अपने पार्टनर के लिए कुछ न कुछ स्पेशल करने की कोशिश कर रहे होते हैं। बहुत से पार्टनर ऐसे होते हैं, जिन्हें घूमना, शॉपिंग करना या फिर स्वादिष्ट खाना खाना पसंद होता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको मुंबई की खास मार्केट के बारे में बताते हैं, जहां आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ शानदार खाने का आनंद उठा सकते हैं। एक नजर ऐसी ही मार्केट पर-

खाऊ गली

यह जगह पूरी मुंबई में सिर्फ खान के लिए मशहूर है। खाऊ गली में दोपहर से लेकर देर रात तक खाना खाने वालों की भीड़ लगी रहती हैं। इस जगह हर तरह का स्वादिष्ट खाना काफी उचित दाम में मिलता है। मार्केट में लोगों की भीड़ के अलावा सड़क किनारे गाड़ियों की भीड़ भी लगी रहती हैं। खाऊ गली का शावरमा और सैंडविच काफी मशहूर है।

मोहम्मद अली रोड

अगर आपको और आपके पार्टनर को नॉन वेज खाने का शौक है तो मोहम्मद अली रोड आपके लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकती है। यहां आपको लजीज नॉन वेज खाने को मिल सकता है। मोहम्मद अली रोड के रसीले कबाब, सिजलिंग टिका और फूली हुई पट्टी काफी मशहूर है।

गिरगांव चौपाटी

समुद्र किनारे पार्टनर के साथ शानदार शाम और खाने का मजा लेना चाहते हैं तो गिरगांव चौपाटी बेहद खास जगहों में से एक है। यहां कई तरह का स्ट्रीट फूट मिलता है, जिसमें कच्चे आम और चटनी के साथ बनाई गई भेल पूरी, चाट और उबले हुए आलू की चाट काफी मशहूर है।

झवेरी बाजार स्ट्रीट

यूं तो झवेरी बाजार कहने के लिए शहर का डायमंड हब है, यहां धीरे-धीरे छोटे खाने के स्टॉल बढ़ गए हैं, जहां आपको स्वादिष्ट खाने का आनंद मिल सकता है। झवेरी बाजार में समोसा, कचौरी और चाट जैसे स्ट्रीट स्नैक्स मिलते हैं। इसके अलावा बेसन के आटे से बना एक गुजराती नाश्ता पुडला भी बेहद खास होता है।

वड़ा पाव स्टाल

पूरा मुंबई में वड़ा पाव के लाखों लोग शौकीन हैं। यही वजह है कि इसके स्टॉल और दुकाने हर गली और सड़कों पर देखने को मिल सकती है, लेकिन आप स्वादिष्ट वड़ा पाव का अनुभव करना चाहते हैं तो विले पार्ले या फिर दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के स्टॉल पर जाकर बेहतरीन वड़ा पाव खा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article