मुंबई

Valentine Day 2023: इस वैलेंटाइन डे पार्टनर के साथ जरूर घूमें मुंबई के पास मौजूद इन जगहों को, बिताएं सुकुन के पल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 10:12 PM IST

Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे पर मुंबई के आसपास ऐसी कई खूबसूरत जगह हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छी समय बिता सकते हैं। यह जगह अपनी अलग खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, जहां छोटे सा ब्रेक लेकर अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिताया जा सकता है।

Image

वैलेंटाइन डे पर घूमें मुंबई के पास ये जगह (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ घूमते शानदार जगह
  • मुंबई की करीब मौजूद हैं कई खूबसूरत जगह
  • हर जगह की अपनी अलग खासियत है

Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे प्यार का दिन होता है। यूं तो भले ही आप हर दिन अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं, लेकिन वैलेंटाइन डे वाला दिन सबके लिए बेहद खास होता है। ऐसे में अगर आप अपने इस दिन को और भी ज्यादा खास मनाना चाहते हैं तो आप मुंबई के आसपास मौजूद खास जगहों पर अच्छा समय बिता सकते हैं, जहां आपको और आपके पार्टनर को अच्छा महसूस होगा। हम आपको मुंबई के आसपास की खूबसूरत जगहों के बारे में आज बताते हैं।

महाड

मुंबई की भीड़ से दूर आप अच्छा वीकेंड और वक्त बिताना चाहते हैं तो महाड बेहद खास जगहों में से एक हो सकती है। इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बता सकते हैं। यहां प्रकृति की हरियाली में कई शानदार ऐतिहासिक किले हैं। इसके अलावा लिंगाना और पीली बौद्ध गुफाएं भी काफी मशहूर हैं। महाड मुंबई से 163 किमी दूर है।

लोनावाला

यह अपनी खूबसूरती के लिए हर जगह मशहूर है। लोनावाला पहुंचकर आप अपने पार्टनर के साथ झीलें, नदियां और हरियाली वाली जगहों पर अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके अलावा पावना झील, भाजा-कार्ला गुफाएं, लोनावाला कुने फॉल्स, लोहागढ़ किला और टाइगर पॉइंट जैसी कई खूबसूरत जगह आपके दिल को छू लेंगी।

भंडारदरा

यह मुंबई से सिर्फ दो से तीन घंटे की साधारण ट्रेन सफर पर मौजूद है। भंडारदरा को हरियाली और दिल को छू लेने वाले झरने इनसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ भंडारदरा की झील, रंधा कलसुबाई, जलप्रपात, रतनगढ़ किला, माउंट और छाता जलप्रपात जैसी जगहों का दीदार कर सकते हैं।

कामशेत

मुंबई के पास घूमने के लिए कामशेत शानदार और खूबसूरत जगहों में से एक है। कामशेत प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर करने लोगों को अपनी ओर खींचता है। यहां की खूबसूरती प्रकृति प्रेमियों को दीवाना बना सकती है। कामशेत में आप पैराग्लाइडिंग और स्विमिंग जैसी चीजों को आनंद उठा सकते हैं।

अलीबाग

यह भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। वैलेंटाइन डे पर छोटे ब्रेक लेकर आप अपने दिन को खास बना सकते हैं। अलीबाग में समुद्र किनारे बने छोटे कॉटेज इसकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। यहां का कोलाबा किला और अलीबाग बीच काफी मशहूर और खूबसूरत है। अलीबाग मुंबई से महज 95 किमी दूरी पर है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article