मुंबई

Mumbai: हत्या करने आए शख्स ने कर ली खुदकुशी, मां बेटी ने भागकर बचाई अपनी जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 02:34 PM IST

Murder Suicide Case: मुंबई के चेंबूर में एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला किया। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। किसी तरह मां और बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली।

Image

Mumbai: हत्या करने आए शख्स ने कर ली खुदकुशी, मां बेटी ने भागकर बचाई अपनी जान (प्रतीकात्मक फोटो - Pixabay)

Murder Suicide Case: मुंबई के चेंबूर के सांईबाबा नगर से एक मामला आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला किया। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। हालांकि आरोपी के हमले से महिला और नाबालिग ने खुदको किसी तरह बचाया। हमले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति को जानता था।

गर्दन और छाती पर आई चोटें

दरअसल, मुंबई के चेंबूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने बुधवार को सांईबाबा नगर में रात पौने नौ बजे स्थानीय बाजार में काम करने वाला राहुल निषाद एक महिला(35) के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया, जिससे महिला की छाती, गर्दन और हाथों पर चोट आ गई।

बचाव करने आई नाबालिग पर भी किया हमला

वहीं, अपनी मां को बचाने आई नाबालिग बेटी (15) के भी गर्दन और हाथों पर चोट आई हैं। किसी तरह मां और बेटी ने दरवाजा खोलने के बाद भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद निषाद ने खुदको चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article