मुंबई

Thane: नौकरी दिलाने का वादा कर 39 लाख की ठगी, 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ठाणे से हाल ही एक खबर आई है, जहां नौकरी का झूठा वादा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 39 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ठाणे में नौकरी के नाम पर ठगी
  • 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
  • 39 लाख की ठगी का आरोप

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हाल ही यह एक खबर आई है, जहां पुलिस ने राज्य सचिवालय में नौकरी दिलाने का वादा कर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन आरोपियों पर 39 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इन आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने की शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ितों में से एक कल्याण शहर की दिव्यांग महिला है। कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उसे मंत्रालय (सचिवालय) में नौकरी दिलाने में मदद की पेशकश की थी। वह पीड़िता की फोटोकॉपी की दुकान पर आता था।

नौकरी का वदा कर ठगी

उन्होंने बताया कि अगस्त 2021 से उस व्यक्ति और एक अन्य आरोपी ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का वादा कर महिला और तीन अन्य लोगों से कथित तौर पर 39,71,800 रुपये लिए। बाद में, जब पीड़ितों ने जानना चाहा कि उन्हें नौकरी कब मिलेगी तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें चेक दिये, जो बाउंस हो गए। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 34 (साझा इरादा) के तहत मामला हुआ है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article