मुंबई

Maharashtra: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 3 युवकों को रोडवेज बस ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने की तोड़फोड, ड्राइवर अरेस्ट

महाराष्ट्र के बीड तालुका के घोडका राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए ट्रेनिंग ले रहे 3 युवकों को राज्य परिवहन की बस ने कुचल दिया। पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की भी मांग की।

Image

बीड में भीषण हादसा

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार तड़के राज्य परिवहन की एक बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो हई। पुलिस ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

बीड से परभणी की ओर जा रही थी बस

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब युवाओं का एक समूह बीड तालुका के घोडका राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे प्रशिक्षण ले रहे तीन लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि समूह के दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

ग्रामीणों ने परिजनों के लिए की नौकरी की मांग

अधिकारी ने बताया कि मृतक सुबोध मोरे (20), विराट घोडके (19) और ओम घोडके (20), घोडका राजुरी गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीड के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article