दिल्ली

कोहरे ने थामी रफ्तार.. दिल्ली से चलने वाली 41 ट्रेनें आज लेट, स्टेशन जाने से पहले पढ़ें ट्रेनों की अपडेट

Late Train List: कोहरे के कारण दिल्ली के स्टेशनों से चलने वाली 41 ट्रेनें अपने तय समय से लेट हैं। लेट ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Late Train Due to Fog: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की आगोश में हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें अपने तय समय से देरी से गंतव्य पहुंच रही हैं। जिस कारण ट्रेनों के प्रस्थान में भी देरी हो रही है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी 41 ट्रेनें लेट चल रही हैं। ये ट्रेनें 45 मिनट से लेकर 3 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं।

देरी से चल रही ट्रेनें

ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस 3 घंटा 35 मिनट देरी से चल रही है। ट्रेन नंबर 12721 दक्षिण एक्सप्रेस 3 घंटा 20 मिनट लेट है। ट्रेन नंबर 12005 लिछवी एक्सप्रेस, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12397 महाबोधी एक्सप्रेस 3 घंटा देरी से चल रही है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12553 वैशाली एक्सप्रेस ढाई घंटा लेट चल रही है। ट्रेन नंबर 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटा 40 मिनट लेट है। इसके अलावा देरी से चल रही ट्रेनों में पूर्वा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के नाम शामिल हैं।

कोहरे का जनजीवन पर प्रभाव

कोहरे के कारण सिर्फ रेल यातायात ही नहीं बल्कि सड़क और हवाई परिवहन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कोहरे कारण रोजाना कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। वहीं हाईवे पर भी रफ्तार भरने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। कोहरे के कारण कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article