मुंबई

Maharashtra: बहाने से घर बुलाकार छात्रा से करता था गंदा काम, पीड़िता की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर में एक शिक्षक ने सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। बता दें कि 30 वर्षीय एक शिक्षक ने निजी ट्यूशन कक्षाओं में 14 वर्षीय एक छात्रा के साथ दरिंदगी की और यह कई माह तक चली। पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस हरकत में आई और शिक्षक को धर दबोचा।

Image

शिक्षक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शिक्षक ने सारी हदें की पार।
  • पीड़िता के साथ कई बार किया दुष्कर्म।
  • पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले से मानवीयता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। बता दें कि पालघर जिले के नालासोपारा में अपनी निजी ट्यूशन कक्षाओं में 14 वर्षीय छात्रा के साथ एक शिक्षक ने कई बार दरिंदगी की। जब पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो उसके बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अमित दुबे के तौर पर हुई है, जिसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिक्षक अमित दुबे ने मार्च से जुलाई के बीच में कई बार पीड़िता के साथ गंदा काम किया।

क्या है पूरा मामला?

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के तहत पेल्हार थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने बताया कि यह अपराध इस साल मार्च और जुलाई के बीच हुआ। आरोपी ने पीड़िता को किसी बहाने से अपने घर में स्थित ट्यूशन सेंटर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने कई बार इस अपराध को किया।’’

पॉक्सो का मामला दर्ज

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (एफ) तथा 65 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article