PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले पीएम मोदी लखनऊ पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद यहां से सीधे महाराष्ट्र पहुंचेंगे। दोपहर में करीब 2:45 बजे पीएम मोदी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानंत्री सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। फिर शुक्रवार को ही पीएम मोदी मुंबई में अल्जामिया-तुस-सैफियाह (सैफी अकादमी) के नए कॉम्प्लेक्स का भी शुभारंभ करेंगे। पीएमओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूरे कार्यक्रम जारी किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का शुभारंभ करेंगे। ग्लोबल ट्रेड शो का भी पीएम उद्घाटन करेंगे। इंवेस्टर यूपी 2.0 का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होगा।
