Mumbai Coastal Road Project: जे के कपूर चौक (वर्ली) से शुरू होने वाले कोस्टल रोड के अंतिम चरण का काम पूरा हो गया है। कोस्टल रोड अब भारी वाहनों और यात्री बसों के लिए खोल दिया गया है। दक्षिण मुम्बई के प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर (मरीन ड्राइव) से बांद्रा वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर तक 10.58 किलोमीटर लंबी कोस्टल रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
इससे प्रभादेवी से नरीमन पॉइंट और बांद्रा वर्ली सी लिंक की ओर जाने वाले लोगों को अब आसानी होगी। वर्ली के इस नए अंडरपास के आज से खुलने से दोपहिया, तिपहिया और भारी वाहनों के आने-जाने में सुविधा बढ़ गई है। 550 मीटर लंबी और 11 मीटर चौड़ी टनल वाला यह नया रोड सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक चार पहिया वाहनों और यात्री बसों के लिए खुला रहेगा।
महत्वाकांक्षी एमसीआरपी (मुंबई कोस्टल सड़क परियोजना) में प्रमुख जगहों, जिनमें हाजी अली, पेडर रोड (अमरसंस गार्डन) और वर्ली सी फेस पर बहु-स्तरीय इंटरचेंज शामिल हैं, जिसमें पेडर रोड पर चार आर्म, हाजी अली में आठ और वर्ली में छह आर्म हैं। जबकि पिछले साल के दौरान अधिकांश आर्म चरणों में खोली गई हैं, वर्ली इंटरचेंज पर एक महत्वपूर्ण 550 मीटर लंबा, 11 मीटर चौड़ा वीयूपी निर्माणाधीन था। इस वीयूपी में दो आर्म शामिल हैं - आर्म 3 प्रभादेवी और दादर को बांद्रा से जोड़ती है जबकि आर्म 5 दादर और प्रभादेवी को मरीन ड्राइव से जोड़ती है।
करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस कोस्टल रॉड परियोजना में मरीन ड्राइव से प्रेरित 7.5 किलोमीटर लंबा समुद्र के सामने का सैरगाह (walking promenade) भी शामिल है, जिसे 15 जून तक खोला जाएगा। इस सार्वजनिक जगह पर में जॉगिंग ट्रैक, बैठने की जगह और हरे-भरे क्षेत्र होंगे, जो प्रियदर्शिनी पार्क से वर्ली तक फैले होंगे।
