मुंबई: देश की हाई स्पीड वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में धूम्रपान करना निषेध है, लेकिन कुछ यात्री अपनी हरकत से बाज नहीं आते। ऐसा ही नजारा मुंबई और जालना के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में देखने को मिला, जहां एक यात्री को फुल स्पीड से दौड़ रही ट्रेन में सिगरेट की तलब लगी। हालांकि, उसे पता था कि यह एक अत्याधुनिक ट्रेन है। इसमें सिगरेट पीने पर प्रतिबंध है। लेकिन, इसके बावजूद वह अपनी तलब मिटाने के लिए ट्रेन के शौचालय में जुगाड़ कर लिया। उसने शौचालय में ही सिगरेट सुलगा दी, जिससे पूरी पैक ट्रेन में धुआं भरने लगा, जिससे तेज आवाज में गाड़ी के सायरन बजने लगे। इससे पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और फिर गाड़ी को रोकना पड़ा।
मुंबई
Mumbai Jalna Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्री ने जलाई सिगरेट, धुआं भरा, सायरन बजा और रोकनी पड़ी ट्रेन
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Jan 10, 2024, 02:39 PM IST
