मुंबई

Navi Mumbai News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण हटाने के लिए चलाया बुलडोजर

Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रविवार देर रात नगर निगम ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर अतिक्रमण को हटाया।

Image

नवी मुंबई में अवैध निर्माण हटाने के लिए चला बुलडोजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। कई स्थानों पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि नवी मुंबई में कई स्थानों पर अवैध रूप से होटलों, बार, पब और हुक्का पार्लरों का निर्माण किया गया था। इस प्रकार के सभी अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नवी मुंबई नगर निगम ने रविवार रात को जेसीबी मशीन का प्रयोग करके अतिक्रमण हटाया। पीटीआई द्वारा एक्स पर शेयर वीडियो में बुलडोजर के माध्यम से अवैध अतिक्रमण हटाते हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली हो या मुंबई, अतिक्रमण के मामले आम होते जा रहे हैं। कई स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण किया जा रहा है। अवैध निर्माण को हटान के लिए नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। इसी प्रकार से नवी मुंबई में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई बड़ी कार्रवाई की।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article